फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.13 लाख के नकली नोट के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
2.13 लाख के नकली नोट के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

काठमांडू में सीआईबी ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर बरामद किए नेपाली रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी(सिद्धार्थनगर)। नेपाल की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) की टीम ने काठमांडू (नेपाल) में विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर दो लाख 13 हजार रुपये नकली नेपाली नोट के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
नेपाल के घाटी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नकली नोट का धंधा करने वाला गिरोह सक्रिय था। सूचना पर सीआईबी की टीम ने काठमांडू के विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर कोवी निवासी राम बुधाथोकी, सल्यान निवासी कमल बुधाथोकी, कावरे पंचखाल निवासी बाल बहादुर रानामगर और डोटी के आर्यन खड़का और धनकुटा के छट बहादुर लालू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने कई विदेशियों के बारे मे जानकारी दी है। गिरोह के सरगना बाल बहादुर रानामगर के पास से 90,000 नकली नेपाली नोट और नोट छापने के लिए इस्तेमाल की गई फोटो कॉपी मशीन, फोटोकॉपी पेपर की एक प्रति बरामद की गई है। इसके साथ ही दो अन्य के पास से 98,000 और 25,000 रुपये बरामद किए गए। केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रवक्ता एसपी बेल बहादुर पांडे पांचों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाल बहादुर रानामगर गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन

व्यापारी चिंतित
नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों मे नकली नोट छपाई व संचालन की खबर से नेपाल के तराई क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता व्याप्त हो गयी है। अभी तक लोग बेेखौफ होकर नेपाली नोट का लेनदेन करते थे। लोगों का कहना है अब बिना गौर से देखे बड़ा नोट लेना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें