फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाएं संभालेंगी रोडवेज बसों की व्यवस्था, संविदा पर होगी भर्ती

विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम की बसाें में अब पुरुष के साथ महिला परिचालक भी टिकट काटेंगी। इसके लिए शासन से प्रस्ताव जारी किया गया है। महिला परिचालक को भर्ती करने के लिए गोरखपुर में 15 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले से ही परिचालक के रूप में संविदा पर सीधी भर्ती ली जाएगी।
इसके लिए किसी भी महिला के पास इंटरमीडिएट के साथ सीसीसी की डिग्री होना अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार किया जाएगा। उप्र परिवहन निगम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व उप्र कौशल विकास मिशन तथा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड संस्था के माध्यम से महिला अभ्यर्थियों को आबद्ध किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम में महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक पद पर आबद्ध किया जाना है। महिलाओं को परिचालक के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण व सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। एनएसएस, एनसीसी प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्त प्राप्तांकों पर पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
संविदा चालकों की भांति महिला अभ्यर्थियों को अनुबंध पत्र के आधार पर परिचालक के लिए एक रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रवार किया जाएगा।,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें