फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदलते मौसम के कारण बढ़ रहे जोड़ों के दर्द व अस्थमा के मरीज

Sun, 05 Nov 2023 10:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के धनोहरी में आयोजित शिविर की जांच करते सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझ
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

भनवापुर के पीएचसी तरहर व बिजौरा में आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 130 मरीजों का हुआ इलाज, छह रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम के कारण लोग सर्दी, खांसी-जुकाम से पीडि़त हैं। इसके साथ ही मौसम में बदलाव जोड़ों के दर्द व अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
रविवार को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी तरहर व बिजौरा में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 130 मरीजों का इलाज कर आवश्यक सुझाव व दवाएं दी गईं। वहीं, हृदय व हड्डी रोग के छह मरीजों को रेफर किया गया।
विज्ञापन


पीएचसी तरहर में मौजूद डॉ. बीके सिंह ने 32 मरीजों की जांच कर जरूरी दवाएं देने के साथ ही सुझाव दिया। तीन मरीज हृदय व हड्डी की बीमारी से पीडि़त थे। डॉ. बीके सिंह ने बताया कि इस समय दिन में गर्मी व रात में ठंड के कारण जोड़ों का दर्द व अस्थमा के मरीजों के लिए घातक साबित हो सकती है। इसके लिए इन मरीजों को विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है।
बगल में संचालित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में मौजूद डॉ. अनुराग मिश्र ने कुल 18 मरीजों की जांच कर दशमूल क्वाथ, अर्शकुठार रस, अविपत्तिकर चूर्ण, अश्वगंधा, त्रिफला, लोहासव आदि औषधियां वितरित कीं।
पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्र ने स्वास्थ्य मेले में 31 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। साथ ही तीन महिला मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने अस्थमा व जोड़ों के दर्द के मरीजों को सुझाव दिए कि ठंडा खाने-पीने की चीजों से परहेज करें, गुनगुना पानी पीएं।
विज्ञापन

सीएचसी सिरसिया में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 49 मरीजों का इलाज किया। इस दौरान डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल, अंबुज श्रीवास्तव, अजय पांडेय, शत्रुघ्न निषाद, मनोज मिश्र, लल्ला प्रसाद, प्रिंस पांडेय, अश्वनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें