फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं

Sat, 14 Feb 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में यूपी बोर्ड परीक्षा के संबंध में शुक्रवार को बैठक हुई। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि शासन ने नकलविहीन व शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि यह 12 दिन काफी महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों से जिले में एक भी अति संवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्र नहीं है। यह परंपरा बनाए रखनी है।
डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 65,569 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा संपादित करवाने में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अबकी बार प्रश्नपत्रों को रखने के लिए चार डबल लाक आलमारी को एक अलग कमरे में स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा। कमरे व आलमारी की चाभी केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। डीआईओएस ने कहा कि अबकी बार बोर्ड परीक्षा की माॅनिटरिंग महानिदेशक स्कूल शिक्षा स्वयं करेंगे। विभाग नकल रोकने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अगर कोई भी केन्द्र व्यवस्थापक या प्रधानाचार्य नकल कराने व पेपर लीक मामले में संलिप्त पाए जाते हैं तो कार्रवाई किया जाएगा और जेल जाना होगा। उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति ऑफलाइन होगी।
पहले से ही सीसीटीवी कैमरे,वॉइस रिकॉर्डिंग की कार्यशीलता की जांच कर ली जाए, जिससे परीक्षा के समय कोई दिक्कत उत्पन्न ना हो।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर लड़के-लड़कियों को संयुक्त रूप से बैठाकर परीक्षा कराई जाएगी। तहसीलवार संकलन केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य प्रश्न पत्र के साथ-साथ अतिरिक्त रिजर्व सेट्स की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य, राहुल सिंह, विजय वर्मा, उदय प्रकाश मौर्य, पद्माकर शुक्ल, धनंजय पाठक, अभिनव ओझा समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।उ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें