फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्रावास भवन करें हैंडओवर, बाउंड्रीवाॅल कराएं निर्माण

Sat, 14 Feb 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने खेसरहा ब्लॉक, सीएचसी खेसरहा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नवनिर्मित छात्रावास और एकेडमिक भवन का निरीक्षण किया। भवन को देखने के बाद इसे हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। डीएम ने ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों को देखा। उन्होंने संबंधित पटल सहायक को निर्देश दिया कि पत्रावली का रख-रखाव सही ढंग से करें। किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न करें।उन्होंने सीएचसी खेसरहा के निरीक्षण के दौरान एक्स-रे कक्ष, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष आदि को देखा। जिलाधिकारी ने एमओआईसी को निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखें। मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें। इसके साथ साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, बीएसए शैलेष कुमार व बीडीओ अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें