फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वाड के अभियान में पकड़े गए 45 शोहदे

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वाड के अभियान में पकड़े गए 45 शोहदे
विज्ञापन

मनचलों को महिलाओं पर फब्तियां कसने, अभद्र इशारे करते पकड़ा, मंगवाई माफी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दशहरा के दिन जिले के विभिन्न स्थानों पर बाजार में भीड़भाड़ वाली जगहों, सड़कों और पार्क आदि में महिलाओं पर फब्तियां कसने और अभद्र इशारे करते हुए 45 शोहदे पकड़े गए। एंटी रोमियो स्क्वाड ने मिशन शक्ति अभियान के अंतिम दिन कार्रवाई करते हुए पकड़े गए शोहदों से माफी मंगवाई और चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी संध्या रानी तिवारी के नेतृत्व में जिले के सभी थानों पर गठित टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चौराहों, सड़कों, भीड़भाड़ वाली जगहों और पार्क आदि स्थानों पर निगरानी करते हुए चेकिंग की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्र टिप्पणी और इशारे कर रहे 45 मनचलों एवं शोहदों पर कार्रवाई की गयी। टीम ने माफी मांगने और भविष्य में पुनरावृत्ति ना करने की हिदायत देने के बाद शोहदों को चेतावनी देकर छोड़ा। इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड ने कस्बों, गांवों और विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे वीमेन पॉवर हेल्पलाईन, महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, पुलिस आपातकालीन सेवा, चाइल्ड लाइन, स्वास्थ्य सेवा और एंबुलेंस सेवाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान कांस्टेबल रामविलास, राकेश कुमार यादव, अमिता पटेल, रिनू आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें