फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम सस्पेंड, डॉक्टर का वेतन रोका

Sat, 02 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सेहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड के ग्राम पंचायत नीबी दोहनी में स्थित परिषदीय विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को आयोजित बीएचएएनडी डे कार्यक्रम में शाम साढ़े चार बजे नवागत डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन


पूर्व डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार के गोद लिए गांव में अनियमितताओं की भरमार मिलने पर जिम्मेदारों की बारी-बारी से क्लास लगाई।

 इसमें एएनएम राधा सिंह को निलंबित व एमवोआईसी अभय सिंह के वेतन पर रोक लगा दी। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने कार्यक्रम में उपस्थित अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों को मां के साथ बुला कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और वजन कराया।

जांच में बच्चों का वजन कम मिलने पर आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ विभाग की टीम को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई और अगले महीने तक बच्चों के स्वास्थ में सुधार लाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


खामियां मिलने पर डीएम ने एएनएम राधा सिंह को सस्पेंड व एमओवाईसी अभय सिंह के वेतन पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की। डीएम ने यह भी कहा कि स्वास्थ विभाग की टीम यहां ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है।

सीडीओ अखिलेश तिवारी ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए नियमित टीकाकरण कराने और बिना चिकित्सीय परामर्श के बाजार से दवा खरीदकर प्रयोग न करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों के स्वास्थ्य पर अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ध्यान दें। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शून्य से पांच वर्ष तक के 430 बच्चेे तथा तीन से छह वर्ष तक के 280 बच्चे पंजीकृत हैं।

जिन्हें गांव में स्थित चार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्वस्थ रखने के लिए हाट कुक्ड योजना के तहत प्रति बच्चों को 100 ग्राम हलुआ व 75 ग्राम मार्निग स्नैक्स, विटामिन ए की खुराक व आयरन की गोली निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

उन्होंने कहा कि गांव मे कुपोषित बच्चों की संख्या में स्वास्थ्य विभाग व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलकर सुधार लाएं। डीएम ने अंत में मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को काम में सुधार लाने का निर्देश दिया।

आगे खामियां मिलने पर कार्रवाई की चेतवानी दी। देर से पहुंचे थानाध्यक्ष को भी डीएम ने फटकार लगाकर कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र, सीएमओ डॉ. जीसी श्रीवास्ताव, डीपीआरओ शशिकांत पांडेय, बीडीओ भगवान सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रसाद, बीईओ गोपाल मिश्र, सह समन्यवक मनोज यादव, मुस्तन शेरुल्लाह, डॉ. अमित उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि अभय सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम चौधरी, शकील अहमद, परमानंद, इब्ने हसन, सुरेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें