फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एएनएम प्रसव योजना के अनुसार गर्भवतियों को करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बुधवार को ग्राम महतीनिया बुजुर्ग में छाया वीएचएसएनडी टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। अधीक्षक ब्लॉक रिस्पांस टीम के साथ टीकाकरण से उदासीन परिवार मोहम्मद निसार के घर पहुंचे और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। उन्हें इसके फायदे गिनाए।
अधीक्षक ने बताया कि संस्थागत प्रसव के 24 घंटे के भीतर नवजात शिशुओं को वैक्सीन देने से क्षय रोग, पोलियो तथा हेपेटाइटिस जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

एएनएम को प्रसव योजना के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए प्रेरित करने की सलाह दी, तथा एएनएम से कहा कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम एवं आयरन की गोली पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई है, जिससे जच्चा और बच्चा को स्वस्थ व सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन

बीएमसी सूर्यदेव सिंह तथा पर्यवेक्षक धुव्रचंद ने आशा बहू व एएनएम प्रसव पूर्व सभी प्रकार की जांच कराएं। निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा के प्रचार-प्रसार के लिए सलाह दी। इसी क्रम में करहिया सघन में एएनएम मालती के द्वारा 20 बच्चों का टीकाकरण करने के साथ ही आठ गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच की।
इस दौरान राजीव त्रिपाठी, पूनम, सीमा, एएनएम निधि रैकवार, आशा किरण, आंगनवाड़ी विद्यावती, मनोज आदि उपस्थित रहे।ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें