फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर कई स्थानों पर रामचरितमानस, सुंदरकांड व भंडारा लगाया गया। प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर झूमते नजर आए।
एक वर्ष पूरा होने को लेकर लोगों में उल्लास देखा गया। बुधवार को जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान- कार्यक्रम शुरू हुए। मंदिरों में श्री रामचरितमानस और सुंदरकांड पाठ हुआ। डुमरियागंज स्थित बार भवन में अधिवक्ताओं की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया। सुनील कैसेट सेंटर के बगल में श्री रामचरित मानस का पाठ व भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

मेही हरदो के मां दुर्गादेवी मंदिर में कथा व्यास सौरभ कृष्ण शास्त्री महाराज की टीम ने भजन कीर्तन किया। भजन कीर्तन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी, जो शाम तक लगी रही। डुमरियागंज मंदिर चौराह स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ।
इस दौरान अधिवक्ता देवेंद्र पाठक, आशीष श्रीवास्तव, शैलेंद्र रावत, राजेश दुबे, शिव शंकर चौबे, मनोज सिंह, सरस श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज सिंह, अजय पाठक, उदयभान, मुकेश श्रीवास्तव, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन

उसका बाजार : कस्बे में बुधवार को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इसमें जय श्रीराम के नारे गूंजे। रैली राजनाथ सिंह की अगुवाई में टैक्सी स्टैंड से निकली। जो परती, उसका राजा, सुभाष नगर, परसा आदि स्थानों से होते गोशाला पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें