बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा चौराहा पर दिवाली की शाम पांच बजे रविवार को बाइक और स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जाजरगठिया निवासी मोती लाल की बाइक से जिगिनिहवा निवासी बृजेश मिश्र की स्कूटी टकरा गई थी। यह मामूली टक्कर जल्द ही मारपीट में बदल गई। मोती लाल की तहरीर पर पुलिस ने बृजेश मिश्र, सत्यव्रत, मारकंडेय और शनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने, लात-घूंसे से मारने, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।