फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्राम पंचायतों में बेंच लगवाने में धांधली का आरोप

Sun, 01 Mar 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई बेंचों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्राम पंचायतों द्वारा लगाए गए इन बेंचों की कीमत लगभग सात हजार रुपये है, लेकिन एक माह बाद ही यह टूट कर धराशायी होने लगीं हैं। घटिया किस्म की सामग्री से बने इन बेंचों ने सरकार की मंशा पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

लोटन ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में लोगों को बैठने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर बेंच लगवाया गया है। बेंच की गुणवत्ता इतना खराब है कि वह लगने के एक माह के अंदर ही टूट कर धराशायी होने लगा। पोखरभिटवा ग्राम पंचायत में तो बेंच लगवाने में बड़ी अनियमितता बरती गई है, जिससे लगभग आधा दर्जन से अधिक बेंच लगने के तीन दिन बाद ही टूट कर गिर गए। ग्रामीणों ने सचिव व संबंधित जेई पर सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
सचिव रविंद्र कुमार जाटव का कहना है कि सप्लायर खराब गुणवत्ता वाला बेंच सप्लाई दे दिया था, बदलने की वार्ता चल रही हैं। बीडीओ सर्वेश मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि मुझे जानकारी नहीं है, फिर भी मैं अपने स्तर से जांच करुंगा और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें