फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर अलर्ट, हर आने-जाने वालों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर अलर्ट, हर आने-जाने वालों पर नजर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसी और सीमावर्ती थानों की पुलिस ने 48 घंटे पहले ही मोर्चा संभाल लिया है।
सीमा पार से हर आने-जाने वालों पर टीम की नजर है। कच्चे-पक्के हर मार्ग पर सुरक्षाकर्मी भ्रमण कर रहे हैं। नेपाल से आने वालों का नाम पता नोट किया जा रहा है। साथ ही सीमावर्ती गांवों में हाल ही में कौन व्यक्ति आया है, उसके बारे में भी सुरक्षा एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं। भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली है। बिना रोक-टोक के लोग आते हैं। मगर खुली सीमा पर देश विरोधी तत्वों की नजर रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में कई बार आतंकी पकड़े भी जा चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में आ रहे हैं। उनका बीएसए ग्राउंड में कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। उनका जिले में कार्यक्रम तय होने के बाद से सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई थीं। भारत-नेपाल सीमा विशेष निगरानी शुरू हो गई थी। मगर कार्यक्रम के मददेनजर 48 घंटे पहले सतर्कता और बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्ण रूप से काम अपने हाथ में ले ली है। सीमावर्ती बार्डर के ककरहवा, कपिलवस्तु, बजहा, खुनुवां, बढ़नी सहित अन्य मुख्य रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही गश्त के जरिए कच्चे मार्गों पर निगरानी की जा रही है।
सीमापार से आने वालों की जानकारी एकत्र की जा रही है। व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सभी अपडेट किया जा रहा है, जिससे अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी हो तो एक्शन लिया जा सके। एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि सीमा पर अलर्ट मोड में सुरक्षाकर्मी हैं। हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। उनका पूरा डाटा और आने के कारण के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

आसपास के गांवों में जाकर पुलिस ले रही जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस टीम ने शनिवार शाम से ही कार्यक्रम स्थल के आसपास गांव और नगर के कस्बों में जाकर एक-एक घर के सदस्यों के बारे में जानकारी लेती रही है। साथ यह पूछताछ की कि बाहर से कौन व्यक्ति हाल के ही दो या तीन दिनों में आया है। अगर कोई बाहर से आता है तो उसके बारे में संबंधित थाने में सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें