फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुखार के इलाज में देरी पड़ सकती है भारी

Fri, 12 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

भनवापुर के शाहपुर में दस्तक अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के शाहपुर में बृहस्पतिवार को दस्तक अभियान के तहत जागरूकता बैठक आयोजित की गई। सिरसिया सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि बुखार के इलाज में देरी भारी पड़ेगी। कोई भी बुखार जानलेवा हो सकता हैं। इसलिए आम जनमानस बुखार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पीएचसी य सीएचसी पर निशुल्क इलाज एवं परामर्श लें।
विज्ञापन


कहा कि सरकारी अस्पतालों में दिमागी बुखार के इलाज के लिए अलग से ईटीसी वार्ड की स्थापना की गई है। अपने 9 माह से 12 माह व 16 माह से 24 माह के बीच बच्चों को जेई वैक्सीन की दो खुराक दिलवाकर दिमागी बुखार जैसी जानलेवा बीमारी से बचाया जा सकता है। गर्भवती महिलाओं को संतुलित भोजन, लू से बचाव, शुद्ध पेयजल, शौचालय के इस्तेमाल करने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस दौरान किरन, राजेश अग्रहरी, रीना, कुशलावती, मनोज, श्यामा देवी, राजकुमारी, सोनू तिवारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें