फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो जख्मी

Fri, 12 Apr 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाना थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बर्डपुर। मधुबनी गांव के पास ककरहवा से मोहना की ओर आ रही कार ने सामने से बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घालयों को बर्डपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सहिजनवा निवासी जितेंद्र और राजन बुधवार रात क्षेत्र के ही महला निवासी महेंद्र को घर छोड़ने जा रहे थे। अभी वह क्षेत्र के मधुबनी गांव के सामने पहुंचे थे कि ककरहवा की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। घायलों को इलाके लिए बर्डपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें जितेंद्र बहादुर (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि सहिजनवा निवासी राजन (25) पुत्र विक्रम सिंह और महला निवासी महेंद्र को गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जितेंद्र की मौत की खबर से सहिजनवा और बर्डपुर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जितेंद्र अपने पीछे पत्नी दो लड़के और एक लड़की छोड़ कर चला गया। इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पर इलाज के लिए भेज दिया था। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें