संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। भाजपा की तरफ से मंगलवार को ‘’लोकमाता’’ अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा में उनके किए कार्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। भाजपा नेता कृष्णा मिश्र ने कहा कि अहिल्याबाई मजबूत, साहसी और न्याय प्रिय महिला थीं।
1767 में पति के निधन के बाद अहिल्याबाई ने होल्कर राज्य की जिम्मेदारी संभाली और 1795 तक शासन किया। उन्होंने कुशल शासक, समाज सुधारक और धर्म रक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाई। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा 21 से 31 मई तक सभी विद्यालयों, नगर पंचायतों, ब्लॉक स्तर पर मंदिरों में, सार्वजनिक स्थानों व घाटों पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाएगी।