फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रवेश पत्र मिलने के बाद दोनों बहनों ने दी परीक्षा

Thu, 19 Feb 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मंगलवार को एक व्यक्ति ने वीडियो वायरल कर उनकी बेटियों का प्रवेश पत्र नहीं मिलने की बात कही थी। वीडियो में प्रवेश पत्र के लिए महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, कुर्मी पट्टी, पथरदेवा पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया था। इन बहनों को कॉलेज ने प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया। बुधवार को दोनों बहनों ने इंटर की परीक्षा दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार को शुरू हुई। परीक्षा में दूसरी पाली में इंटर का सामान्य हिंदी का पेपर था। मंगलवार को प्रवेश पत्र को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कहा गया था कि प्रवेश पत्र के लिए पैसा मांग जा रहा है। इस वीडियो के बाद तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। दोनों छात्राओं गुड़िया और समीक्षा ने बुधवार को अपने सेंटर पर पहुंचकर इंटर की हिंदी सामान्य की परीक्षा दी। परीक्षा के बाद छात्राओं ने बताया कि उनको प्रवेश पत्र समय से मिल गया है। उनको विद्यालय परिवार की तरफ से परीक्षा दिलाने में सहयोग किया गया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, कुर्मी पट्टी, पथरदेवा के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी छात्रों को प्रवेश पत्र समय से उपलब्ध करा दिया गया था। सभी छात्र परीक्षा सेंटर पर परीक्षा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें