फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऊर्जा मंत्री के नेपाल दौरे के बाद प्रधानमंत्री ओली करेंगे भारत का दौरा

विज्ञापन
ऊर्जा ,जल स्रोत व सिंचाई मंत्री दीपक खड़का। श्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। भारतीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेपाल दौरे के बाद ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का भारत दौरा होगा। बृहस्पतिवार को भारत दौरे के बाद स्वदेश लौटे ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री दीपक खड़का ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली जल्द ही भारत का दौरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय ऊर्जा मंत्री जल्द ही नेपाल आएंगे और उसके बाद प्रधानमंत्री ओली का भारत दौरा तय किया जाएगा। इंडिया एनर्जी वीक -2025 की यात्रा के बाद भारत से लौटे मंत्री खड़का ने विभिन्न प्रांतों के तीन मंत्रियों नौ बिजली मंत्री सहित केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने को लेकर चर्चा सकारात्मक रही। उन्होंने बताया कि भारतीय ऊर्जा मंत्री का जल्द ही नेपाल का दौरा करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें