फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहुचर्चित घटना के तीन माह चार दिन में हैवानों को मिली सजा

Fri, 10 Nov 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र में बच्चों के साथ हुई घटना से सन्न रह गए थे जिले के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के कोनकटी चौराहे पर स्थित मीट शॉप की दुकान में मंदबुद्धि बच्चों के साथ हुई हैवानियत की बहुचर्चित घटना से पूरा जिला सन्न रह गया था। पुलिस और कोर्ट की तरफ से तेजी से हुई कार्रवाई का नतीजा है कि घटना के मात्र तीन माह चार दिन के अंदर ही दरिंदो को सजा मिल गई। इससे समाज के सभी वर्ग के लोगों ने उचित न्याय बताया है।
पथरा थाना क्षेत्र में मात्र दो हजार रुपये के चोरी के शक में 10 वर्षीय और 15 वर्षीय किशोर के साथ मीट शॉप के मालिक और सहयोगियों ने चार अगस्त 2023 को हैवानियत की हदें पार कर दी थीं। उन्होंने बच्चों के हाथ-पैर बांध कर मारा-पीटा व पेशाब पिलाए तथा बालकों के गुप्तांग में मिर्ची डाले व गुप्तांग में इंजेक्शन भी लगाए।
विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले के लोगों में चर्चा होने के साथ आरोपियों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ने लगा था। बच्चे इतने सहमे हुए थे कि उन्होंने घटना का जिक्र परिजनों से नहीं किया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जानकारी होने पर पीड़ित बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच अगस्त को केस दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस की तरफ से मामले की जांचकर जल्द चार्जशीट दाखिल करने के बाद कोर्ट ने सुनवाई शुरू की। कोर्ट ने भी मामले में तेजी से सुनवाई करते हुए इस बहुचर्चित घटना के दोषियों को जल्द सजा सुना दी। दोषियों को सजा होने पर अधिवक्ता व प्रबुद्ध वर्ग समेत अन्य ने फैसले को उचित करार दिया है।
विज्ञापन


16 दिन में विवेचना पूरी, चार्जशीट हुई थी दाखिल

घटना बहुत ही जघन्य थी। इस घटना के होने के बाद ही केस दर्ज करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें जेल भेजने के साथ ही विवेचना शुरू कर दी, वीडियो, घटना स्थल पर मिले साक्ष्य सहित अन्य बिंदुओं को एकत्रित किया गया। विवेचना 16 दिन में पूरी करके साक्ष्य के साथ चार्जशीट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की।
निरीक्षक अजय कुमार यादव, तत्कालीन थानाध्यक्ष पथरा बाजार व विवेचक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें