फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धनतेरस में होगी धनवर्षा, जाम से बचना है तो बाजार में न ले जाएं वाहन

Fri, 10 Nov 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में दीपवाली के अवसर पर घरों को सजाने के सजी माला की दुकान। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद धनतेरस में पहली बार बाजार में है ज्यादा रौनक
बांसी तिराहा और साड़ी तिराहा से वाहनों को शहर में नहीं मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर शुक्रवार को बाजार में धनवर्षा होगी। शहरी क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी शुभ मुहूर्त के अवसर बाजार में खरीददारी करने आएंगे। इस कारण लोगों को चाहिए कि बाजार में चार पहिया वाहन लेकर न जाएं ताकि खरीददारी करने में आप जाम के झाम में न फंसे। हालांकि, पुलिस ने बाजार में जाम की स्थिति नियंत्रित करने की पहले ही तैयारी की है।
धनरतेस और दीपावली को लेकर शुक्रवार से बाजार गुलजार रहेगा। शहर में प्रवेश करने से पहले उचित स्थान पर बड़े वाहन खड़े करके नगर में प्रवेश करिए और आराम से खरीदारी करिए। अगर अंदर मार्केट से वाहन लेकर जाएंगे तो घंटों फंस सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने जाम से बचाव का हल ढूंढ रखा है। पुलिस बाजार के समय बड़े चार पहिया वाहन को अंदर प्रवेश करने से रोकेगी। अगर आप पहले से अलर्ट रहें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

धनरतेस पर खरीदारी का कुछ और ही महत्व है। लोग गहने के साथ ही बर्तन, कपड़ा सहित अन्य सामान की खरीदारी करते हैं। इसलिए बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में जहां सामान्य दिन में शाम को बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। त्योहार के दिन जाम लगने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। कारण यह कि नेपाल सीमा से लेकर उसका और जोगिया क्षेत्र सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों से लोग खरीदारी के लिए आते हैं।
बड़े चार पहिया वाहन के शहर मेें घुसने के बाद निकलने में काफी समस्या होगी। जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने बांसी और हाईडिल तिराहा पर ही बाजार के समय में बड़े वाहनों को रोकने का मास्टर प्लान तैयार किया है। बैरिकेडिंग के साथ ही सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
अगर बाजार में जाम से बचना है तो बड़े वाहनों को हाइडिल तिराहा और बांसी तिराहा से पहले ही खड़ा करने का प्रयास करें। यहां वाहन खड़ा करने के बाद पैदल या फिर ई-रिक्शा करिए और आराम से बिना दिक्कत के खरीदारी करें।
इस संबंध में सीओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि बाजार के समय बड़े वाहनों का प्रवेश नगर शहर में वर्जित रहेगा। बाजार में लगने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ये जाम न लगने पाए, इसका पूरा प्रयास करेंगे।


तैयार हुआ बाजार 25 करोड़ के कारोबार की संभावना
सिद्धार्थनगर। शहर एवं प्रमुख कस्बों से लेकर छोटे चौराहों तक धनतेरस के बाजार में बहार में है। व्यापारियों के अनुसार शहर सहित जिले में 25 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की संभावना है।
व्यापारियों के अनुसार कोरोना काल शुरू होने के बाद पहली बाजार में इतना उत्साह है। पिछले साल भी धनतेरस की खरीददारी करने वाले लोगों को भीड़ में जाने से डर सता रहा था। कोरोना में टूटे हुए लोगों की क्रय शक्ति भी कम भी। इस बार बाजार में अच्छी बिक्री के रुझान पहले ही आने लगे हैं। गहने और ऑटोमोबाइल सेक्टर में पहले ही लोगों ने मनपसंद सामानों की बुकिंग कर ली है।बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, माेबाइल, कंप्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्राॅनिक्स सामान, रंगी-बिरंगी झालरें सज चुकी हैं। दुकानों के बाहर से भी सजावट नजर आ रही है।
विज्ञापन

कोट
इस बार के धनतेरस में पिछले सालों की अपेक्षा ज्यादा बिक्री होने का अनुमान है। जिले में 25 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। इस बार कोरोना का असर नहीं है।
-सिद्धार्थ अग्रवाल, जिला अध्यक्ष, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

धनतेरस में शहर में ही 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हाेने की संभावना है, जबकि पूरे जिले में करीब 25 करोड़ रुपये की खरीददारी होने की संभावना है।
-अजय कसौधन, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें