फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गंभीर बीमारी से पीड़ित को नियमित दवा लेने की सलाह

विज्ञापन
शोहरतगढ नगर पंचायत स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में गुरू गोरक्षनाथ सेवा न्यास के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन, अवध व गोरख प्रांत तथा गुुरु गोरक्षनाथ सेवा न्यास के तत्वावधान में रविवार को नगर पंचायत स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में डाॅक्टरों ने स्वास्थ्य शिविर में चार सौ रोगियों की जांच की। साथ ही उन्हें दवाएं दीं। मरीजों को नियमित दवा लेने और जांच कराने की सलाह दी गई।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज प्राचार्य राजेश मोहन ने कहा कि रोग छिपाने से रोग और घातक हो जाता है, यहां तक कि रोगी की असमय मृत्यु भी हो जाती है। इसलिए किसी भी प्रकार के रोग होने पर तत्काल स्वास्थ्य सेवा केंद्र या मेडिकल काॅलेज में जाकर अवश्य इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में आंख, नाक, कान, गला, मधुमेह, हड्डी रोग व स्त्री रोग , खांसी, बुखार आदि से संबंधित रोगियों का उपचार कर दवा वितरण की गई।
इस मौके पर सुरजीत, प्रधानाचार्य संतोष शुक्ल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसके भारती, डाॅ. नौशाद आलम, डाॅ. सीबी पांडेय, अखिलेश वर्मा, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें