फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार्यालय का लगा रहे चक्कर नहीं मिल रहा ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए आस लगाए बैठे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एक माह से लाइसेंस नहीं आ रहा है। ऐसे में अभ्यर्थी परेशान हो गए हैं।
वह कार्यालय का नियमित चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, कार्यालय पर पहुंचने पर विभागीय लोग पोस्ट ऑफिस से ही मिलने की बात कह रहे हैं। यह समस्या एक दो नहीं करीब तीन हजार लोगों के साथ है। विभाग से जुड़े लोगों के मुताबिक डीएल में लगने वाले चिप लगाने की प्रक्रिया रुकने से यह समस्या उत्पन्न हुई। जो जल्द ही सुलझ जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं। इसमें लर्निंग पूरी तरह से ऑनलाइन है, वह मोबाइल और जनसेवा केंद्र से हो रहा है। जबकि, डीएल की परीक्षा के लिए एआरटीओ कार्यालय आना पड़ता है। प्रतिदिन 70 लोगों की परीक्षा होती है। लाइसेंस पोस्ट ऑफिस के जरिये परीक्षा में शामिल होने वालों के घर पहुंचने की व्यवस्था है।
परीक्षा देने के बाद कार्यालय से कोई मतलब नहीं रहता है। एक सप्ताह से 15 दिन तक लाइसेंस के घर तक पहुंचने का नियम है, लेकिन एक माह से लाइसेंस नहीं आ रहा है। ऐसे में कई अभ्यर्थियों को निराश होना पड़ रहा है। जिन्हें जानकारी नहीं है वह दिन गिनने के बाद कार्यालय पहुंच रहे हैं तो यहां से पोस्ट ऑफिस पर पता करने के लिए कहा जा रहा है।
आवेदक रितेश ने बताया कि वह बाहर रखकर पढ़ते हैं। विद्यालय दूर है, क्लॉस जाने के लिए गाड़ी की जरूरत है। परीक्षा पास हैं, लेकिन लाइसेंस नहीं आया है। कार्यालय पर भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं, मुंबई में ड्राइविंग के लिए जाने वाले अहमद ने बताया कि परीक्षा पास हुए एक माह हो गया। पोस्ट ऑफिस और कार्यालय आकर लाइसेंस नहीं मिला है। कार्यालय पर भी कर्मचारी बताते हैं पोस्ट ऑफिस पर पता करो। अब मुंबई कैसे जाएं। यह एक नहीं लगभग तीन हजार से अधिक लोगों की समस्या है। क्योंकि एक माह में औसतन 2200-2500 लोग डीएल के लिए परीक्षा देते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एआरटीओ सुरेश कुमार ने बताया कि यहां पर कोई कार्य नहीं रोका जाता है। डीएल पोस्ट ऑफिस के जरिए सीधे आवेदक तक पहुंचता है। इसमें कार्यालय से कुछ नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें