फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जन्म, मुत्यु प्रमाण-पत्र लंबित होने पर एसडीएम नौगढ़ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 21 Feb 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तहसील नौगढ़ में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन तहसील में जन्म, मुत्यु प्रमाण-पत्र रजिस्टर का अवलोकन किया। इसमें 2500 जन्म प्रमाण और एक हजार मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने के प्रकरण लंबित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी नौगढ़ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही चेतावनी दिया कि 15 दिवस में लंबित प्रकरणों का निस्तारण न होने की दशा में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
समाधान दिवस में सुनवाई करते जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि से संबंधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराएं। शिकायतों और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहने चाहिए। यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीपीआरओ वाचस्पति झा, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

41 में से छह का मौके पर निस्तारण
इस दौरान 41 प्रार्थना पत्र आए जिसमें राजस्व के छह मामले मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अंदर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्रावाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें