फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अवैध खनन में प्रशासन ने पकड़ा जेसीबी

Wed, 26 Jun 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
त्रिलोकपुर के पकड़ी पठान में हो रहा था खनन, पुलिस को किया सुपुर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के पकड़ी पठान में नायब तहसीलदार इटवा अमित कुमार सिंह ने अवैध मिट्टी खनन में जेसीबी मशीन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
एसडीएम इटवा को ग्रामीणों ने मंगलवार को सूचना दी की त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम पकड़ी पठान में जेसीबी से मिट्टी खनन हो रहा है। खनन माफिया टैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लोड कर उसे ले जा रहे हैं। जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर नायब तहसीलदार को भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने त्रिलोकपुर क्षेत्र के राजस्व ग्राम पकड़ी पठान पहुंचे, जहां पर एक जेसीबी व छह ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी खनन करते हुए पाया गया। नायब तहसीलदार को देखकर खनन करने वाले भागने लगे नायब तहसीलदार के साथ पहुंची टीम ने दौड़ा कर एक ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ कर गाड़ी में बैठा लिया। बाकी ट्रैक्टर ड्राइवर व जेसीबी ड्राइवर अपनी गाड़ी लॉक करके भाग निकला। नायब तहसीलदार के अनुसार छापामारी की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना क्षेत्र के वामदेई निवासी ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जेसीबी को छोड़ने के लिए धमकी देते हुए मौके पर मौजूद राजस्व टीम के साथ अभद्रता व जोर जबरदस्ती करते हुए हाथापाई कर सरकारी गाड़ी में बैठे ट्रैक्टर ड्राइवर को बाहर निकालकर भगा दिए। नायब तहसीलदार ने अवैध रूप से खनन कर रही जेसीबी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर अनुराग पांडेय निवासी वामदेई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। त्रिलोकपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जेसीबी को सील कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें