तुलसियापुर। बढ़नी पीएचसी पर मरीजों से जांच व दवा के नाम पर धन की मांग करने की शिकायत लोगों ने विधायक विनय वर्मा से की थी। इसके बाद उन्होंने सीएमओ से बात कर शिकायत को दूर करने का निर्देश दिया था।
सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल की दीवारों पर सभी दवाओं और जांच के निशुल्क होने की सूचना लिखवाई। इसके अलावा यह भी लिखवाया कि अगर कोई भी व्यक्ति मरीजों से किसी भी प्रकार के धन की मांग करता है तो मरीज या परिजन तुरंत डीएम, सीएमओ और अधीक्षक को सूचित करें।