फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चीन के लहसुन की बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने दिया जिम्मेदारों को निर्देश
विज्ञापन

- जिले में नेपाल से तस्कर ला रहे चाइनीज लहसुन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चीन के लहसुन का सेवन करने से सेहत पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए शासन भी सख्त हो गया है। अब अफसर दुकानों पर छापा मारेंगे और चीन के लहसुन की बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मंडलायुक्त बस्ती मंडल ने समीक्षा बैठक में अफसरों को निर्देश दिए हैं।
देसी लहसुन के दाम बढ़ने के बाद तस्कर नेपाल के रास्ते से चीन से लहसुन ला रहे हैं। जिसे जिले के अलावा आसपास के जनपदों में भेजा जा रहा है। जो दुकानों पर खपाया जा रहा है। बड़ा और आकर्षक दिखने के कारण ग्राहक उसे बहुत पसंद कर रहे हैं, लेकिन इस लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जा रहे हैं, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक है। किडनी और लीवर तक खराब कर सकता है। ऐसा स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है। चीन के लहसुन की बिक्री की आवाज शासन तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

बस्ती में आयोजित मंडलीय बैठक में कमिश्नर अखिलेश सिंह ने मंडलीय चीन के लहसुन की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अफसरों से कहा कि यह लहसुन किसी भी हाल में बिक्री नहीं हो चाहिए। इसके लिए जांच अभियान चलाएं और कार्रवाई करें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि छापेमारी में जो जुर्माना लगाया गया है, उसे समय से जमा कराया जाय। मंडलायुक्त ने बताया है कि बाजार में चायनीज लहसुन की बिक्री न होने पाए।
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। बैठक में सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बस्ती जनपद के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें