शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पटखौली में संचालित कंपोजिट शराब की दुकान पर शराब में पानी मिलाकर बिक्री किए जाने की शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय जांच में पौवे में पानी मिला पाए जाने के बाद दुकान को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई से शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा है।
बताया गया कि पटखौली स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के मुनीम प्रदीप कुमार पर शराब में पानी मिलाकर बेचने की शिकायत आबकारी विभाग को मिली थी। शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान शराब के पौवे में पानी मिला हुआ पाया गया। आबकारी विभाग ने दुकान को निलंबित करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पौवे में पानी मिला हुआ पाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पटखौली स्थित कंपोजिट शराब की दुकान को निलंबित कर दिया गया है।