15 दुकानों पर छापा मारा, तीन को नोटिस
- जिला कृषि अधिकारी ने दुकानों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खाद बीज में मिलावट रोकने के लिए शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ने सदर तहसील क्षेत्र के 15 दुकानों पर छापा मारा। तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जबकि संदिग्ध बीज मिलने पर 14 नमूना एकत्र कर जांच के लिए भेजा गया।
धान के बीज और खाद में मिलावट की शिकायत बढ़ी है। किसान गलत बीज लेकर धोखे का शिकार न हो। इसके मद्देनजर कृषि विभाग अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने सदर बॉर्डर क्षेत्र की 15 दुकानों पर छापा मारा। यहां तीन दुकानों में गड़बड़ी पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। समय से उचित जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, धान के बीज में गड़बड़ी को देखते हुए 14 नमूना एकत्र किया गया। उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जहां भी गड़बड़ी की आशंका हो, किसान तत्काल सूचना दें, छापा मारा जाएगा।