फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव फेंक देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव फेंक देने का आरोप
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि एक लड़की के रिश्तेदारों ने उसके बेटे की हत्या करके शव को कहीं फेंक दिया है। लड़के के पिता ने थाने में तहरीर देकर लड़की के रिश्तेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही दूसरी बिरादरी की लड़की को लेकर 16 जून को भाग गया था। लड़की के परिजनों ने त्रिलोकपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। त्रिलोकपुर पुलिस ने लड़के के पिता से दोनों को तलाश कर लाने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि वह 18 जून को बेटे की तलाश में थाना परसाना के चौकी गंगाधरा, सूरत पहुंचा। वहां जानकारी मिली कि लड़की के मामा चार घंटे पहले चौकी से लड़की व लड़के को ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस जब वह घर पहुंचा तो पता चला लड़की अपने घर आ गई थी। पीड़ित के बेटे का नहीं पता चला। पीड़ित ने जब पूछा तो लड़की के मामा ने कहा कि लड़का बस से उतर कर कहीं भाग गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि लड़की के मामा और उसके साथ के लोगों ने लड़के की हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि मामला सूरत का है। इस लिए जो भी कार्रवाई होगी, वहीं से की जाएगी। वैसे हमारे स्तर का जो भी होगा, पीड़ित पिता का सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें