एकौना। क्षेत्र के एक गांव में घर में युवती ने एक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गोर्रा नदी के किनारे स्थित एक निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का एक युवक कुछ सामान मांगने के बहाने उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी का यौन शोषण किया। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि घटना में पुलिस जांच में जुटी है।