फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिन ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन पर केस दर्ज किया
विज्ञापन

-इटवा थाना क्षेत्र के कटया मुस्तहकम गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के कटया मुस्तहकम गांव निवासी एक महिला ने पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में इटवा थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है।

पीड़िता रीना देवी पत्नी राहुल कुमार ने बताया कि वह पति राहुल कुमार (30) और बच्चों के साथ मायके देवरिया गई थी। जहां शादी में सम्मिलित होने के बाद शनिवार को गांव के ही हामिद ने फोन कर सलीम और करमहुसैन को भेजा। वह दोनाें मायके पहुंचे और बहला फुसलाकर पति राहुल को जिगना चौराहे की ओर ले गए और रास्ते में मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला के अनुसार बाद में आरोपी उसके पति को बेहोशी की हालत में मायके के पास छोड़कर फरार हो गए। जब बच्चों से घटना की जानकारी मिली तो परिवार के लोग तत्काल उसे इलाज के लिए सीएचसी इटवा ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में 108 एंबुलेंस में ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना शनिवार की रात लगभग 9:00 बजे इटवा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव थाने पहुंचाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-

पति के मौत से पत्नी-बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

शाहपुर। पति राहुल कुमार की मौत के बाद पत्नी रीना देवी दुध मुंहे बच्चे को देख कर रोती हुई कह रही कि अब इनका कौन सहारा बनेगा। छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया। क्या बिगाड़ा था किसी का। राहुल के 4 बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी शिवानी (9) बेटा अंशु (6) दिपांशु (4) वर्ष, बेटी शौव्या (1) वर्ष पिता की मौत से अनजान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें