फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी का धर्मांतरण कराने का आरोप

Wed, 10 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र में गांव की ही किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को बुधवार को दबाेच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के उसे न्यायालय रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए एसओ कठेला समय माता अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने दूसरे धर्म की नाबालिग बालिका को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। बालिका के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मामले की शिकायत की है।
पुलिस ने आरोपी युवक मजीबुल्लाह के विरुद्ध दुष्कर्म, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के गाजीपुर मोड़ के पास आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें