फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

शोहरतगढ़। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से ही जनसंपर्क से लेकर सोशल मीडिया तक पर पुलिस की नजर है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर चुनाव से जुड़े भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
चिल्हिया पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप पर राजनीतिक भड़काऊ पोस्ट करने के आरोपित पर कार्रवाई की। चिल्हिया के एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि आचार संहिता लागू है। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन कराने के लिए डीजीपी के आदेशानुसार निगरारी की जा रही है। सोशल मीडिया पर राजनीतिक मुद्दों पर भड़काने वाले लोगों की पोस्ट पर साइबर सेल व पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को रात करीब आठ बजे एक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक व्यक्ति की ओर से राजनीतिक मुद्दों पर भड़काऊ पोस्ट की गई थी। उसे संज्ञान में लेकर बुधवार रात 10 बजे ही उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस टीम पोस्ट करने के आरोपित को गिरफ्तार करके उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें