फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वगणना में तेजी लाएं, रोज पांच परिवारों का कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। जनगणना-2026 के तहत 16 नवंबर से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में बैठक हुई। उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुपरवाइजर और प्रगणकों को प्रतिदिन कम से कम पांच परिवारों की स्व-गणना कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी शाम चार बजे तक प्रगति रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करे। जनगणना राष्ट्रीय जिम्मेदारी है, इसलिए सभी परिवारों की सही और सटीक जानकारी दर्ज की जाए। तहसीलदार अभिषेक कुमार ने प्रगणकों के साथ समन्वय बनाकर अभियान को गंभीरता से पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में अबु शमा, दुर्गेश कुमार, आफताब आलम, अभयराम यादव, राममिलन, अज्ञेय कुमार गौतम, अवधेश भारती और अब्दुल वहीद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें