डुमरियागंज। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार प्रेम नारायण की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में मध्यस्थता और लोक अदालत के माध्यम से विवादों के निस्तारण की प्रक्रिया तथा उनके लाभों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
शिविर में बताया गया कि मध्यस्थता और लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) के प्रभावी माध्यम हैं। इनके जरिए आपसी सहमति से विवादों का त्वरित और कम खर्च में निस्तारण कराया जा सकता है। इससे लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया और अनावश्यक खर्च से राहत मिल सकती है। साथ ही उपस्थित लोगों को विधिक सेवाओं और विवाद समाधान से जुड़ी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान महेशचंद्र, सुग्गुलाल, जटाशंकर पांडेय, अंकुर कुमार, देवेंद्र प्रसाद पाठक, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, राजीव अग्रहरि, सोनू यादव, अमित, अरविंद, रंजीत, हर्षित, अनिल और राहुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद