डुमरियागंज। जनगणना-2026 के तहत 16 नवंबर से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में बैठक हुई। उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुपरवाइजर और प्रगणकों को प्रतिदिन कम से कम पांच परिवारों की स्व-गणना कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी शाम चार बजे तक प्रगति रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करे। जनगणना राष्ट्रीय जिम्मेदारी है, इसलिए सभी परिवारों की सही और सटीक जानकारी दर्ज की जाए। तहसीलदार अभिषेक कुमार ने प्रगणकों के साथ समन्वय बनाकर अभियान को गंभीरता से पूरा करने की अपील की।