फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोका

Wed, 20 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कई शिक्षकों पर बीएसए ने कार्रवाई की है। विद्यालय की व्यवस्थाओं में गड़बड़ियों पर नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी के स्तर पर कराए गए आकस्मिक चेकिंग के आधार पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है।इटवा के खंड शिक्षा अधिकारी ने 30 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय गौरा का निरीक्षण किया था।

इसमें सहायक अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार बिना किसी सूचना के दो दिनों से गैरहाजिर थे। प्राथमिक विद्यालय पकरैला के निरीक्षण में सहायक अध्यापक विद्याधर दुबे तीन दिन से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


दोनों शिक्षकों के अनुपस्थित तिथि का वेतन रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय इटवा की रंगाई-पुताई में खामियों पर संबंधित अध्यापक के वेतन रोकने की संस्तुति की गई।

14 जनवरी को बीआरसी मिठवल के सह समन्वयक ने नौगढ़ ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण किया। पूर्व मा. विद्यालय मधुकरपुर में प्रेरक अर्चना गुप्ता व शंकर दयाल गुप्ता 13 जनवरी से ही गायब थे।

पूर्व मा.विद्यालय धुसुरी बुजुर्ग बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय लोनियडीह में सहायक अध्यापक उर्मिला देवी हस्ताक्षर बनाकर गायब थी। संबंधित शिक्षकों के वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। मिठवल ब्लॉक के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय चैनपुर में इंचार्ज प्रधानाचार्य विद्यावती, सहायक अध्यापक प्रियंका पांडेय अनुपस्थित थीं।

प्राथमिक विद्यालय घघुआ में सहायक अध्यापक प्रतिभा सिंह 11 जनवरी से नदारद मिली। प्राथमिक विद्यालय जीवा में सहायक अध्यापक दिव्या सिंह अवकाश प्रार्थना पत्र रखकर बिना सूचना गायब थीं।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय भावपुर में सहायक अध्यापक मीना मिश्रा भी अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर गायब रहीं। दोनों प्रार्थना पत्र का पंजिका पर उल्लेख नहीं था।

प्राथमिक विद्यालय कपिया शुक्ल की सहायक अध्यापिका निधि पांडेय की भी यही स्थिति थी। अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

लोटन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक संतोष मिश्र, इटवा के संदलजोत के सहायक अध्यापक अशोक तिवारी, हरिवंशपुर के प्रधानाध्यापक रामशंकर पांडेय के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है।

गलत जांच आख्या देने पर सह समन्यवक अब्दुल खालिद, राजेश्वर मिश्रा और राजेश सिंह से वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें