फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लावारिस मिले बच्चे को परिजनों को सौंपा

Thu, 30 Apr 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। मोहाना थाना के ककरहवा चौकी पुलिस ने एक गुमशुदा तीन वर्षीय बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार दोपहर में ककरहवा कस्बा में एक तीन वर्षीय बालक सड़क पर रोता बिलखता दौड़ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। बच्चे की पहचान मोहाना थानाक्षेत्र के अमहवा गांव निवासी विक्की पुत्र टिकोरी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह नेपाल सीमा से सटे फरसादीपुर गांव में रिश्तेदार के यहां शादी में आए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें