फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क जर्जर पर आवागमन से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Thu, 30 Apr 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चौकनिया से महुआरा को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इससे राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। लोग ने जिम्मेदारों से सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के चौकनिया से महुआरा की दूरी लगभग चार किलोमीटर है जो बदहाल हो चुकी है। इस सड़क पर पैदल और दोपहिया वाहनों का चलना भी मुश्किल है। ये सड़क चौकनिया से समड़ा होते हुए महुआरा तक जाती है। लगभग चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण जिला परिषद परियोजना के अंतर्गत कराया गया था। चौकनिया गांव के लोगों का कहना है कि नौ साल पहले इस सड़क की मरम्मत मात्र दो किलोमीटर तक ही हुई थी, वो टूट चुकी है। इसके बाद मरम्मत नहीं हुई। लगभग एक साल से सड़क पर गिट्टी पड़ी हुई है, लेकिन निर्माण नहीं कराया जा रहा है। गिट्टी के चलते राहगीर चोटिल होते रहते हैं। क्षेत्र के अब्दुल कलाम, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद इलियास, प्रमोद कुमार, संजय यादव, राकेश शर्मा, अकरम अली, अनवर अली आदि ने उच्च अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें