फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मामूली विवाद में युवक को पीटा, चार पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेवा-पनेई में 13 फरवरी को दोपहर करीब 11 बजे एक मामूली घटना ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी भाभी डुगरी देवी मायके से बोलेरो गाड़ी से घर लौटी थीं। गाड़ी को मोड़ते समय पड़ोसी अरुण के घर की दीवार का एक ईंट का टुकड़ा उखड़ गया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। इसी बात को लेकर पड़ोसी अरुण, अरविंद, उनकी माता कोईली देवी और रिंकी ने लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर लेकर सुनील कुमार और उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सुनील कुमार को बुरी तरह मारा-पीटा, जिससे उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उनकी जान बचाई। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अरुण, अरविंद, कोईली देवी और रिंकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें