फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती नदी में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Mon, 20 Nov 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी कोतवाली क्षेत्र के मटियरिया डीह गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी/सकारपार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मटियरिया डीह गांव के पूरब रविवार को राप्ती नदी में रविवार को एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक की लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकलवाया। पहचान नहीं होने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के अंतर्गत मटियरिया डीह गांव के पूरब छठ घाट के पास रविवार को शाम चार बजे के करीब राप्ती नदी में बहती एक युवक की लाश दिखी। लाश देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी बांसी कोतवाली की पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मैके पर एसआई राम पाल, हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार यादव आदि ने ग्राम प्रधान रोशन लाल, राजू सिंह के सहयोग से लाश को बाहर निकलवाया। शव की पहचान की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें