फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरी के सामान के साथ बाल अपचारी गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस ने रविवार को नगर के कठवा पुल के पास से एक संदिग्ध बाल अपचारी को पकड़ा। उसके कब्जे से नकदी और आभूषण भी बरामद किया। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से बाल सुधारगृह बस्ती भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि चोरी की वारदात उसी ने की थी। शहर कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली नगर में बीते दिनों हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला नगर के कठवा पुल के पास मौजूद है।
विज्ञापन

सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम मौके पर पहुंच गई। एक संदिग्ध दिखा जो पुलिस टीम को आता हुआ देखकर भागने लगा। जवानों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा आरोपी नाबालिग है। उसके कब्जे से चांदी के अंगूठी, नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुआ। जो उसने बीते दिनों चोरी की थी। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल सुधारगृह बस्ती भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें