त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया राम गांव के टोला मदारीडीह की घटना
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया राम गांव के टोला मदारीडीह में मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। त्रिलोकपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के कठौतियाराम गांव के टोला मदारीडीह के दक्षिण पूरब कोने पर तालाब है। गांव निवासी रामलाल (31) बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर से तालाब में मछलियों को मारने के लिए जाल लेकर गया। मछली मारते समय रामलाल का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर जब रामलाल घर नहीं लौटा तो लोग खोजने लगे। कुछ देर बाद तालाब में शव ऊपर दिखने लगा। गांव वालों ने शव को बाहर निकाला तब तक रामलाल की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान राकेश के सूचना पर पहुंची। त्रिलोकपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामलाल अपने पीछे साठ साल की मां, बीबी व दो बच्चों को छोड़ गया है।
सूचना पर टीम के साथ घटना स्थल पर गया था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-चंदन कुमार, थानाध्यक्ष, त्रिलोकपुर