फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मूर्ति विसर्जन के समय नाले में डूबा युवक, मौत

Fri, 03 Oct 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। थाने के परसा निवासी मायाराम बृहस्पतिवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान परासी नाले में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम टिकुईया चौराहे से मूर्ति विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा के साथ अन्य गांवों के लोगों के साथ परसा गांव के भी लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। इनमें मायाराम (18) पुत्र रमेश भी था। शोभायात्रा के साथ चल रहे डीजे के पीछे लोगों की भीड़ गाते बजाते चल रही थी।
देर शाम शोभायात्रा बांसी इटवा रोड पर स्थित परासी नाले पर बने भिलौरी पुल पर पहुंची। जहां परासी नाले में मूर्ति विसर्जन के बाद मायाराम नाले में नहाने लगा, जिससे वह डूब गया। ग्रामीण और प्रशासन ने देर रात तक उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह खोजबीन के दौरान उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें