फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांधी जयंती पर फहराया फटा तिरंगा, प्रधानाध्यापक निलंबित

Fri, 03 Oct 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी की जयंती पर जोगिया ब्लॉक के दो प्राथमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने में लापरवाही सामने आई है। इनमें एक विद्यालय पर फटा ध्वज फहराने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक अन्य विद्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने पर दोनों विद्यालयों के एक प्रधानाध्यापक व दो सहायक अध्यापकों पर अनुशासनिक कार्रवाई की गई। साथ ही चार शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय कटौती करने का निर्देश दिया है। बीएसए शैलेष कुमार ने बताया कि शासन से दो अक्टूबर को गांधी जयंती समारोह को सम्मानपूर्वक मनाने का निर्देश दिया था। जबकि जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रीवानानकार में फटा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक अब्दुर्रहमान की संलिप्तता मिलने पर निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक को जोगिया ब्लॉक के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलिया सिसवा में संबद्ध किया गया है। साथ ही बीईओ नौगढ़ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इसके अलावा यहां तैनात सहायक अध्यापक अभिषेक त्रिपाठी पर अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जबकि यहां नियुक्त शिक्षामित्र राजकुमार व सीमा पांडेय का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। वहीं गांधी जयंती पर सोशल मीडिया में जोगिया ब्लॉक के ही प्राथमिक विद्यालय पटखौली में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने की फोटो वायरल हुई है। जिस पर प्रधानाध्यापक रवि चौरसिया, सहायक अध्यापक तनुजा के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई संस्थित करते हुए बीईओ शोहरतगढ़ को जांच अधिकारी नामित किया गया। साथ ही यहां तैनात शिक्षामित्र सरिता व राजाराम का एक दिन का मानदेय बाधित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें