फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Thu, 12 Mar 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। अहिरौलीदान स्टेट हाईवे स्थित मुकुंदपुर गांव के पास बुधवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने तरयाहरिकेश निवासी मकसूद को मृत घोषित कर दिया। तरया सुंदर निवासी जयप्रकाश गोंड़ का इलाज चल हरा है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरयाहरिकेश निवासी 38 वर्षीय मकसूद देवना सलेमगढ़ बाजार से घर जा रहे थे। मुकुंदपुर गांव के पास गन्ना तौल केंद्र के करीब तरयालच्छीराम की तरफ जा रहे तरया सुंदर निवासी 28 वर्षीय जयप्रकाश गोंड़ की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तमकुहीराज सीएचसी में डॉक्टर ने मकसूद को मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस मकसूद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें