खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु में सोमवार शाम को भैंस चराने गया एक किशोर नदी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में लगी है।
कपिलवस्तु नगर पालिका नंबर तीन निवासी दयाल चौहान का पुत्र मोहन चौहान (14 ) सोमवार दोपहर रामघाट नदी के किनारे भैंस चराने गया था, इसी बीच नदी में डूब गया। जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रिपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना पर सोमवार शाम करीब 5:15 बजे सुरक्षाकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची।
सशस्त्र पुलिस बल के गोताखोरों सहित एक टीम ने नदी में किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। दो घंटे से अधिक समय तक तलाशी के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पुलिस को घटनास्थल से किशोर की चप्पल और डंडा मिला है। सोमवार शाम अंधेरा होने के बाद तलाशी अभियान रोक दिया गया। संवाद
ा