सेवरही में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल लोग।स्रोत-सोशल म
तमकुहीरोड। नगर पंचायत सेवरही के समता कालोनी श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त शुक्रवार को पूरे गाजे बाजे साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के मंदिरों का भ्रमण कर मंदिर पहुंचा,जहां सभी मूर्तियों की पूजा कर सुरक्षित रख दिया गया है। इन सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा 28 फरवरी को विधि विधान से की जाएगी।
सेवरही के समता कालोनी श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। कार्यक्रम के पांचवे दिन शुक्रवार को मंदिर में स्थापित की जाने वाली शिव पार्वती, शिवलिंग,कार्तिकेय,गणेश,शनिदेव और नंदी महाराज आदि मूर्तियों को सजा धजा कर हर हर महादेव के जयघोष के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा कस्बे के जीन बाबा का स्थान, हनुमान मंदिर , दुर्गा मंदिर सहित सभी मंदिर का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंचा, जहां तो मुख्य यजमान हरेराम तिवारी, मदनमोहन त्रिपाठी,अजय पाण्डेय, शिवमोहन तिवारी, बड़कु तिवारी सहित अन्य सभी यजमानों व सभासद सुधीर तिवारी, डा. दीपक कुमार कांदु,रविंद्र मिश्र,चंदन शुक्ल,राजन मिश्र, दीपक जायसवाल,अजय गुप्ता, राधेश्याम मिश्र, संजय मिश्र सहित अन्य लोगों ने उन मूर्तियों की पूजा पाठ की और उन्हे सुरक्षित रखवा दिया। जिनकी पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 28 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी |