सपहा। कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा के टोला छितौना पट्टी में गन्ने के खेत में एक दिन की नवजात मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों को गन्ने के खेत में रोती नवजात की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय एक महिला ने नवजात बच्ची की कुछ देर देखभाल की। ग्रामीणों के मुताबिक, भोर में कोई व्यक्ति गन्ने के खेत में नवजात बच्ची को रखकर चला गया। सूचना पाकर पहुंची डॉयल 112 पुलिस नवजात को संरक्षण में लेकर सीएचसी कसया पहुंची। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई सुजीत पांडेय ने बताया कि नवजात को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संवाद