फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम जन्म से ताड़का वध तक का मंचन, अहिल्या का हुआ उद्धार

विज्ञापन
बढ़नी चाफा में आयोजिम रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा में आदर्श श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में बीती रात भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर ताड़का वध और अहिल्या उद्धार तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

रामलीला की शुरुआत अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म के प्रसंग से हुई। इसके बाद उनकी बाल लीलाओं का मंचन किया गया। कथा के क्रम में ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचते हैं और यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगते हैं। इसके बाद दोनों भाइयों के विश्वामित्र के साथ वन जाने और राक्षसों से ऋषि-मुनियों को मुक्ति दिलाने के प्रसंग दिखाए गए।
कलाकारों ने ताड़का के आतंक और भगवान श्रीराम के हाथों उसके वध का दृश्य प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद राम-लक्ष्मण के आगे बढ़ने पर गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या के उद्धार की लीला का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श से अहिल्या को श्राप से मुक्ति मिलने का प्रसंग देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, तिलकराम कसौधन, ध्रुवराज वर्मा, कपिल देव गुप्ता, उपेंद्र यादव, ऋषि गुप्ता, विकास चौहान, अतुल गुप्ता, रवि प्रताप गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, मंटू जायसवाल, अमर गुप्ता, उमानाथ गुप्ता, मुन्नालाल, इंद्रजीत यादव और राजेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें