फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति फेज के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान

Sun, 03 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध व योजनाओं की दी गई जानकारी
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में वितरित किए पम्पलेट
सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सभी सर्किलों सदर, शोहरतगढ़, बांसी और डुमरियागंज के थानों पर मिशन शक्ति पुलिस टीमों की ओर से महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान महिला पुलिस टीमों ने महिला अपराध, उससे बचाव, साइबर अपराध सुरक्षा तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिलाओं को 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपात पुलिस सेवा), 1098 (चाइल्ड केयर लाइन), 108 (एंबुलेंस), 101 (अग्निशमन सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पंफलेट वितरित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इसी क्रम में एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने भी विभिन्न स्थानों सिद्धार्थ तिराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों और मंदिर परिसरों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा मनचलों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें